फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गड़बड़ी पर सीवीओ के निलंबन की संस्तुति

Sat, 14 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण और चारे की व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह चंदेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा है। गोवंशों की देखरेख में लापरवाही के साथ ही जिले की कई गोशालाओं को निर्धारित धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने का मामला भी सामने आया है। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण, चारे और अन्य व्यवस्थाओं के लिए शासन से बजट उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद कई स्थानों पर व्यवस्थाएं अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलीं। गोशालाओं को धनराशि का भुगतान लंबित रहने की शिकायतें भी सामने आई हैं। बीते दिनों गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय के भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां और विभागीय स्तर पर लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी है। डीएम ने बताया कि सीवीओ पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। अब आगे की कार्रवाई शासन स्तर से होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें