फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कल्ली-नीमसार-पनाहनगर मार्ग होगा फोरलेन, 92.53 करोड़ मंजूर

Sat, 14 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य धाम आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों का सफर आसान बनाने के लिए कल्ली-नीमसार-पनाहनगर मार्ग को चार लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने परियोजना के लिए 92.53 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 09.25 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग कल्ली से नीमसार और पनाहनगर होते हुए नैमिषारण्य क्षेत्र को जोड़ता है। सड़क के फोरलेन बनने से अमावस्या और पूर्णिमा मेले के दौरान लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मेले के समय श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। मार्ग चौड़ा होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और नैमिषारण्य पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
इस परियोजना से कल्ली, करखिला, बानपुर, उत्तरधौना, मरेली, डेगरा, लोकनापुर, हसनगंज, बीबीपुर, हाजीपुर, अमटामऊ, छावल, उदईपुर, पलावापुर, खरगापुर, हरसानी, सुठैला, बेहड़ा मढ़िया, पच्चीसा, समदासपुर, मडारी, औरंगाबाद, बक्यैना, शेखपुर, मनिकापुर और हीरापुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। करीब एक लाख की आबादी के लिए यह मार्ग आवागमन का महत्वपूर्ण साधन बनेगा। स्थानीय लोगों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कल्ली चौराहा निवासी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होने से स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। इससे नैमिष क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, नैमिषारण्य निवासी पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग काफी उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें