फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूमि विवाद में मिली धमकी, तो जमीन पर कब्जे की आई शिकायत

Sun, 11 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलेभर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अलग-अलग थानों पर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। इसके बाद निस्तारण के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मिश्रिख थाने में आए मनोज कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे। बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बीआरसी मिश्रिख के आरोपियों ने धमकी दी। वह अपने वाहन से जा रहे थे।
तभी विपक्षी लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। विवाद जमीन संबंधी रंजिश के कारण हुआ। इसके साथ ही सुशीला ने भी अपनी समस्या को साझा किया। उन्होंने बताया कि बेलहिया गांव स्थित एक भूमि की करीब एक वर्ष पूर्व धारा 24 के तहत सरकारी पैमाइश कराई थी। पैमाइश के बावजूद आरोपियों ने अभी तक जमीन से कब्जा नहीं हटाया है। आरोपी पूर्व में यह आश्वासन देते रहे कि गन्ने की फसल कटने के बाद वे खेत खाली कर देंगे। इसके बाद भी वह खेत खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कब्जा कर मार्ग बाधित करने का लगाया आरोप
लहरपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। क्षेत्र के नौवापुर गांव निवासी बाबूराम ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने बाग के अंदर से होकर जाने वाले चेक मार्ग पर कब्जा करके मार्ग को बाधित कर दिया गया है। इस कारण खेतों में जाने में लोगों को परेशानी होती है। वहीं कमलापुर में उपजिलाधिकारी राखी वर्मा के सामने दो शिकायतें आईं। पंडितपुरवा निवासी कमलेश कुमार ने खेत से मिट्टी उठान और पेड़ कटवाने के संबंध में शिकायत की। इसके साथ ही दूसरी शिकायत रामदुलारी ने की जिसके निस्तारण के लिए टीम बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें