फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरीनपुर में धुआं हुआ रावण का घमंड

Mon, 10 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दशहरा पर्व की धूम है। 124 वर्ष पुरानी तरीनपुर की रामलीला में सोमवार को ही रावण का दहन किया गया। बिसवां व महमूदाबाद में रावण दहन की तैयारियां की जा रही हैं। यहां मंगलवार को रावण धुआं होगा। लालबाग पार्क व लहरपुर में बुधवार को रावण का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला तरीनपुर में अंग्रेजों के जमाने से रामलीला हो रही है। 124 वर्ष पुरानी रामलीला की परंपरा इस बार भी बखूबी निभाई गई। मथुरा से आई रामलीला कमेटी ने मनमोहक रूप से राम-रावण संवाद रखा।

भगवान श्रीराम का रूप धरे कलाकार ने सोमवार को रावण रूपी कलाकार से युद्ध किया। भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में निशाना साधते हुए तीर छोड़ा। तीर लगते ही भीषण गर्जना के साथ रावण धराशायी हो गया।
विज्ञापन


रावण के वध के साथ ही पूरा मेला मैदान जय श्रीराम के जयघोष के साथ गूंज उठा। इसी बीच मैदान में खड़े रावण के पुतले को भगवान श्रीराम ने जलते हुुए तीर से आग लगा दी।

तेज आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला जल उठा। रामलीला मेला मैदान पर दर्शक रामलीला मंचन देख रोमांचित हो गए। यहां पर 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था।

शहीद लालबाग पार्क में भी रावण के दहन की तैयारियां चल रही हैं। यहां पर 47 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यहां पर रावण दहन बुधवार को किया जाएगा।

शहर के मोहल्ला सदर बाजार में 15 अक्टूबर को रावण जलेगा। यहां पर 13 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। यहां पर करीब 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाएगा। रावण के दहन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें