फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में रेत ली गर्दन, हालत गंभीर

विज्ञापन
जिला कारागार के सामने युवक ने रेती अपनी गर्दन। - फोटो : जिला कारागार के सामने युवक ने रेती अपनी गर्दन।
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस हिरासत में जिला कारागार भेजे जा रहे दुष्कर्म के आरोपी ने बृहस्पतिवार देर शाम आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने जेल गेट के सामने ही छिपाकर रखे ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबूवापुर निवासी आशीष (29) के खिलाफ रामपुरकलां थाने में जनवरी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप है कि उसने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। करीब एक माह तक तलाश के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम उसे गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजने के लिए ले जा रही थी।
जिला कारागार के गेट पर पहुंचते ही आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड से गले पर वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें