फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 26 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी राशिद को केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को केस दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार शाम हाईवे पर पुलिस से उसका सामना हो गया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के अनुसार उनके घर में दूसरे समुदाय का एक परिवार किराये पर रहता है। किरायेदार के यहां कुछ दिन पहले लहरपुर के फत्तेपुल निवासी राशिद आया था। वह किराएदार का दामाद है। 18 सितंबर को राशिद ने मकान मालिक की 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के परिजन घर पर नहीं थे। वापस आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बुधवार को मामले में केस दर्ज कराया।

एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राशिद हाईवे पर जा रहा है। जब टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो भागे समय राशिद ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में राशिद के पैर में गोली लगी। इसी बीच टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें