फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दो बेटों व शिक्षक की बेटी ने किया कमाल

विज्ञापन
परीक्षाा परिणाम आने के बाद खुशी से झूम उठे विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित कर दिए गए। हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर के आशीष कुमार ने 555 यानी 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया। जबकि इंटरमीडिएट में प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद के रंजीत कुमार व सेठ राम गुलाम पटेल इंटर कॉलेज महमूदाबाद की अनामिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 453 यानी 90.60 फीसदी अंक हासिल करके जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


इंटर के टॉपर रंजीत और हाईस्कूल के टॉपर आशीष एक किसान के बेटे हैं। जबकि अनामिका के पिता एक शिक्षक हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जानने की उत्सुकता छात्र-छात्राओं में सुबह से ही दिखने लगी। तय वक्त से पहले ही छात्रों की भीड़ साइबर कैफे पर जमा हो गई। नतीजे जानने को लेकर सुबह 10 बजे से ही शहर में गहमागहमी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं में परिणाम जानने की बेचैनी साफ दिखी।

दोपहर 12:30 पर जैसे ही नतीजे घोषित हुए छात्र-छात्राओं में अपना रिजल्ट जानने की होड़ लग गई। रिजल्ट आते ही कामयाब छात्र खुशी से चहक उठे। एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। हाईस्कूल में जिले में दूसरे स्थान पर एमएसडीआईआईसी बाबाकुटी महमूदाबाद के शिवानी सिंह ने 553 यानी 92.17 फीसदी अंक और सीता बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद के प्रभात वर्मा ने 452 यानी 91.50 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर जेकेजीपीएस विद्या मंदिर लहरपुर के अविचल वर्मा रहे। इन्होंने 452 यानी 90.40 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। तीसरे स्थान पर अनुपम वर्मा रहे। इनको 450 यानी 90.00 फीसदी अंक मिले। विद्यार्थियों ने सफलता के बाद सर्वप्रथम अपने माता-पिता व अभिभावकों के चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

सके बाद मठ मंदिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाकर भगवान को शुक्रिया अदा किया। खास बात यह है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट में पिछली बरस की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाईस्कूल का जहां पिछले बरस 70.70 फीसदी रिजल्ट रहा था तो इस बार यह बढ़कर 74.82 फीसदी पर पहुंच गया।

इसी तरह इंटरमीडिएट में 78.87 से बढ़कर इस बार 86.58 फीसदी पर पहुंचा। प्रदेश की सूची में हाईस्कूल में जिले ने 35वां स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में पांचवें स्थान पर सीतापुर जिले का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें