फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल राही की हार्ट अटैक से हुई थी मौत, सीएमएस ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। विधायक सुरेश राही के विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कहने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर सीएमएस ने कहा कि उनकी कोरोना से नहीं, ह्दय गति रुकने से मौत हुई है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल ने उनकी टूनेट मशीन से जांच कराई गई थी, जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
इसके बाद रामलाल राही के पुत्र विधायक सुरेश राही व पूर्व विधायक रमेश राही ने जिला अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठा दिए थे। सुरेश राही ने इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही थी।
विज्ञापन

इस पर सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि रामलाल राही की मौत ह्दय गति रुकने से हुई है। टूनेट मशीन में वह कोरोना पॉजिटिव जरूर हुए थे, लेकिन पॉजिटिव का प्रतिशत 26 फीसदी था। इससे दूसरे में संक्रमण नहीं फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें