नेरी (सीतापुर)। कोतवाली महोली इलाके में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने कॉल करने के बाद आवास मिलने का झांसा देकर 35 सौ रुपये खाते में जमा करा लिए। पति के घर आने के बाद ठगे जाने की जानकारी हो सकी।
महोली के नेरी निवासी स्नेहलता पत्नी राजेश मंगलवार को घर पर अकेले थी। बताते हैं कि उसके मोबाइल नंबर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने महिला को आवास मिलने का झांसा देकर एक खाता नंबर देकर उस पर 35 सौ रुपये जमा कराने की बात कही। महिला ठगों के झांसे में आ गई।
इसके बाद वह पति को बिना बताए बैंक चली गई और वहां से अपने खाते से रुपये निकालकर लाने के बाद बताए गए खाता नंबर पर जमा कर दिया। पति के घर आने पर महिला ने पूरी बात बताई। इसके बाद पति ने नंबर पर कॉल लगाया तो नंबर लगातार ऑफ जा रहा है। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।