फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के शौकीन हैं रामहेत और सुनील

विज्ञापन
तहसील सदर में नामांकन करते हरगांव से सपा प्रत्यार्शी रामहेत भारती। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर भाजपा विधायक सुनील वर्मा व पूर्व मंत्री रामहेत भारती असलहों के शौकीन हैं। दोनों जनप्रतिनिधि दो-दो असलहे रखते हैं। सुनील वर्मा जहां चार लग्जरी गाड़ियों से सफर करते हैं तो वहीं रामहेत महज एक कार से चलते हैं। दोनों के पास एक लाख से कम नकद बैंक में जमा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुनील वर्मा को भाजपा ने इस बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। सुनील वर्मा ने नामांकन दाखिल करते हुए शपथ दिया है। इस शपथपत्र के मुताबिक सुनील वर्मा के पास उनके बैंक खातों में महज 90 हजार की नगदी जमा है। वाहनों का काफी शौक है। सुनील के पास लग्जरी कार सहित चार वाहन है।
इन गाड़ियों के जरिये ही वह अपना सफर तय करते हैं। अगर आभूषणों की बात की जाए तो विधायक के पास एक सोने की अंगूठी व एक चेन है। तीन पॉलिसी करवा रखी हैं। सुनील के पास एक करोड़ 77 लाख की अचल संपत्ति है। जबकि 2.64 करोड़ की चल संपत्ति है।
विज्ञापन

हरगांव विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामहेत की बात की जाए तो इनके बैंक खातों में महज 80 हजार की नगदी जमा है। रामहेत के पास एक रिवॉल्वर व एक रायफल है। रामहेत भारती को आभूषणों का शौक नहीं है। इनके पास कोई आभूषण नहीं है। रामहेत के पास कार का कोई काफिला भी नहीं है। वह महज एक कार के ही मालिक है। रामहेत 89 लाख अचल संपत्ति के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें