फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच पार्कों में बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वर्षा जल को संचयन के लिए शहर के पांच पार्कों में रेन वाटर हॉरवेस्टिंग प्लांट लगेंगे। यह प्लांट शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे। इससे बरसात के जल को संचयित कर गिरते वाटर लेबल को सही किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सरोजनी वाटिका में बने रहे रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग प्लांट की शुरुआत की गई है। भूगर्भ जलस्तर को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे है।
इस कवायद में जल संचयन प्रणाली विकसित की गई है। इस प्रणाली के तहत बरसात के जल को बर्बाद होने से बचाना है। इसके लिए पानी को एक जगह पर एकत्र कर उसको उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी के तहत शहर में पांच जगहों पर रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इनको बनवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। नगर पालिका ने शहर में पांच पार्कों का चयन किया है।
इन पार्कों में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग लगाने की कवायद शुरू हो गई है। एक प्लांट पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी शुरुआत सरोजनी वाटिका पार्क से हो गई है।
यहां पर लगेेंगे प्लांट
शहर के वीआईपी पार्क सरोजनी वाटिका के अंदर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के गेट के बाहर खाली पड़ी जमीन पर, विजयलक्ष्मी नगर पार्क, आवास विकास ब्लॉक ए व वैदिही वाटिका के पास जल संचयन प्लांट लगाया जाएगा। इन पांच जगहों पर प्लांट लगाने का टेंडर हो चुका है। जल्द ही सभी जगहों पर कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पांच स्थानों पर जल संचयन प्रणाली विकसित की जाएगी। एक जगह पर काम शुरू हो गया है। अन्य जगहों पर भी जल्द काम होगा।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें