फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख से संवरेगा कुमुदनी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के कुमुदनी पार्क का जीर्णोद्धार होगा। इस पार्क में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस पर करीब सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास के ठीक पीछे ऑफीसर कॉलोनी है। इस कॉलोनी में केवल एक ही पार्क है। यहां पर लोग सुबह शाम टहलने आते है। लेकिन पार्क में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। इससे जब लोग पार्क आते है तो उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती है। इससे वह दूसरे पार्कों की ओर रुख करते है।
पार्क का जीर्णोद्धार कराने के लिए बाशिंदों ने कई बार जिलाधिकारी व नगर पालिका से शिकायत की थी। इस पर नगर पालिका ने यहां पर विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस पार्क का करीब सात लाख की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया है टेंडर
कुमुदनी पार्क में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर टेंडर हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे मोहल्लेवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें