फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश व आंधी ने उड़ाई 1500 गांवों की बिजली

Mon, 04 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार भोर आई आंधी व बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट कर दी। 1500 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। घरों में पानी का संकट हो गया। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। बिजली विभाग की टीमें दिनभर मरम्मत में जुटी रहीं। शहर की तो आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन गांवों में संकट बना रहा।
विज्ञापन


शहर के भवानीपुर, सिटी उपकेंद्र व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक मोहल्लों में सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद आठ बजे कुछ इलाकों में बहाल हुई तो कई जगहों पर मरम्मत का काम चलता रहा।

खैराबाद नगर क्षेत्र में रविवार की भोर हवा के साथ बूंदाबांदी होने से बिजली लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके पीछे कारण यह रहा कि कई स्थानों पर जंफर उड़ गए और तार भी टूटे। इससे करीब 75 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


वहीं, माखूपुर में तीन दिन से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। मोहल्लेवासी निलय मिश्र, ललित मिश्र का कहना है कि तीन दिन से पांच छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। महोली इलाके के उरदौली, रिछाई, कुसैला, मढिया, नेकपुर समेत 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। जेई अमित यादव ने बताया कि तेज आंधी व बारिश से आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ जगहों पर कार्य चल रहा है। सेवता क्षेत्र के पिपरा, महतौपुरवा, जबरपुरवा, मंगलपुरवा, खुरवलिया, महाराजापुरवा सहित 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।

इसी तरह बांसुरा उपकेंद्र, बभनेवा उपकेंद्र, पिसावां उपकेंद्र, सिधौली उपकेंद्र, रामकोट उपकेंद्र से जुड़े 700 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इन स्थानों पर जंफर उड़ने, तार टूटने, खंभा गिरने सहित अन्य तकनीकी खामियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें