फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, हुई दिक्कत

Mon, 26 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते रविवार को बिसवां-सिधौली रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को डेढ़ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर जलालपुर के परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरने के कारण काफी दिक्कत हुई। इसके चलते कस्बे की यातायात व्यवस्था दिन भर प्रभावित रही। सुबह 7:30 बजे बंद हुई रेलवे क्रॉसिंग शाम 5:30 बजे खुली।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहन वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरे। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण वैकल्पिक मार्ग के साथ ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ा। राहगीर हर्ष, मुदित, रोहन व अखिलेश ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में यातायात का सुचारु प्रबंधन किए बिना क्रॉसिंग बंद करने से आमजन को अनावश्यक परेशानी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें