फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क किनारे मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हादसे की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैया। रामपुरकलां थाने के हिस्ट्रीशीटर खालसापुरवा गांव निवासी इंदल कुमार गिरी (40) का शव रविवार सुबह धीरपुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस सड़क हादसे में उनकी मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सड़क किनारे मिले इंदल कुमार के सिर पर चोट के निशान थे। पास में ही बाइक भी पड़ी हुई थी। इंदल बाइक से बेहमा की तरफ जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उनकी बाइक के पेड़ से टकराने के कारण हुए हादसे में वह घायल हो गए और समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी की जांच के अनुसार इंदल थाने का हिस्ट्रीशीटर था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुठभेड़ में हो चुका था गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इंदल पर लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज थीं। बीते मार्च में बिसवां पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उस पर साथियों के साथ पूर्व प्रधान के परिजनों को बंधक बनाकर दो लाख रुपये के जेवर लूटने का आरोप था। इस मामले में इंदल के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उनकी मौत के बाद पत्नी रेखा और तीन बच्चों आयुष, नैनसी व आयुषी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें