फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सामूहिक विवाह के टेंडर पर उठे सवाल, होगी जांच

Thu, 20 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए जारी टेंडर में अनियमितता के आरोप लगे हैं। एक फर्म के संचालक पर दूसरे जिले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उसे वित्तीय बोली में शामिल किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में की गई शिकायत के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्याओं को दी जाने वाली उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर निकाला गया था। आरोप है कि इसमें ऐसी शर्तें रखी गईं, जो अन्य जिलों में लागू नहीं हैं। बेडशीट, गद्दा, कंबल और तकिया की एनएबीएल से अधिकृत प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सामग्री का नमूना तकनीकी बोली खुलने से दो दिन पहले ही जमा करने की शर्त रखी गई, जबकि नियमानुसार तकनीकी बोली खुलने के दिन तक नमूना जमा किया जा सकता है। जिलाधिकारी की ओर से जारी हैसियत प्रमाण पत्र में भी अनुचित शर्त जोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, टेंडर की वित्तीय बोली में तीन फर्में क्वालीफाई हुई हैं। इनमें एक फर्म के संचालक के खिलाफ गोंडा जिले के मोतीगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले में न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें