फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जगमग होंगे सार्वजनिक स्थल, वाटर कूलर देंगे राहत

Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। नगर पालिका इलाके में पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से वाटर कूलर और हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। इसका काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष आमिर अराफत ने बताया कि क्षेत्र में 25 वार्ड आते हैं। कई सार्वजनिक स्थलों पर अंधेरा रहता है। पालिका ने ऐसे कुछ स्थानों को चिह्नित किया है, जहां हाईमास्ट लाइट लगाने की जरूरत है। पालिका के इंदौरा स्थित निर्माणाधीन पार्क, रेलवे क्राॅसिंग से बाईपास मोड, मोतीपुर चौराहा, नूरपुर चौराहा, स्टेट बैंक के पास, सुंदौली में हाईमास्ट लाइट स्थापित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त शीतल पेयजल के लिए मां संकटा देवी धाम, चिकमंडी चौराहा, महिला अस्पताल, कोतवाली के पास, ठाकुरपुर, इंदौरा, इचैली, भट्ठा स्थित वाल्मीकि मंदिर, बेलदारी टोला, डिग्री कालेज और हनुमान मंदिर के निकट ठंडे पानी के वाटर कूलर स्थापित कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें