सीतापुा/लहरपुर। पुराने सीतापुर के मोहल्ला कजियारा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। इससे मरीजों को अब सस्ती जेनरिक दवाएं मिलेंगी।
जिला अस्पताल की डॉक्टर स्वस्ति वाजपेयी, शासकीय अधिवक्ता मोनिका शुक्ला एवं कल्पना मिश्रा ने लोकार्पण किया। उधर, लहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को जन औषधि केंद्र एवं आयुष्मान शहरी स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर ने जन औषधि केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह जन औषधि केंद्र आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।