मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते संविदा बिजली कर्मचारी। संवाद
सीतापुर। संविदा बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर नैपालापुर में बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल को सफल बताते हुए छटनी का फैसला वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग नियम विरूद्व तरीके से संविदाकर्मचारियों को हटा रहा है। इसके विरोध में 72 घंटे की हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बिगड़ गई है। 15 से अधिक फीडर बंद चल रहे हैं। कर्मचारी न होने से फॉल्ट सही नहीं हो पा रही है। जब तक सरकार छटनी का फैसला वापस नहीं लेती है आंदोलन जारी रहेगा।
तीन घंटे तक जताया विरोध
पूर्वाचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में अफसरों ने भी विरोध जताया। दोपहर दो से पांच बजे के बीच अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं होता है। यह विरोध चलता रहेगा।