फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जेसीबी से 11 अस्थाई निर्माण ढ़हाए

Thu, 22 May 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महाेली में तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में तालाब व खाद  के गड्ढों की भूमि पर अबैध कब्जा गया हटा
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के मूडाहूसा चौराहे पर बृहस्पतिवार को जेसीबी से अतिक्रमण ढ़हाया गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मूडाहूसा चौराहे पर तालाब व खाद के गड्ढों पर अतिक्रमण कर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नोटिस देने बावजूद ग्रामीणों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसी मामले में तहसील प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ मूडा हूसा चौराहे पर पहुंचकर जेसीबी से तकरीबन 11 अस्थाई निर्माणों को ढहा दिया है। वहीं, तालाब की कुछ भूमि पर ग्रामीणों ने स्थाई निर्माण कर रखा है। जिसकी तहसील प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले भी बेदखली की कार्रवाई की जा चुकी है। इस मौके पर कानूनगो रामकुमार दीक्षित, लेखपाल आलोक यादव, अनुज कुमार, संजीव शुक्ला, कमल किशोर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें