फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मजदूरी को लेकर घेरा विकास भवन

Tue, 30 Aug 2016 11:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव किया। यही पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जल्द मजदूरी मिलने के आश्वासन पर शांत हुए। संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों मजदूर जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मांग की मजदूरी का अविलंब भुगतान कराया जाए। ब्लॉक स्तर से समय पर डोंगल नहीं लगने या मस्टर रोल की फीडिंग समय से नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्यस्थल पर मस्टर रोल रखेे जाए।

अधिकांश महिलाओं द्वारा 54 घनफिट मिट्टी निकालने का प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद 70 घन फिट मिट्टी निकलवाई जाती है। इस पर कार्रवाई की जाए। जॉबकार्ड का रिनीवल ग्रामसभा व ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर किया जाए। वही जॉबकार्ड पर काम दर्ज किए जाए। पिसावां ब्लॉक को पूर्णकालिक बीडीओ दिया जाए। इस मौके पर ऋचा सिंह समेत सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें