फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फीडरों की छह घंटे गुल रही बत्ती

Tue, 30 Aug 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर राज्य मार्ग के चौड़ीकरण के चलते मंगलवार को चार फीडरों की बिजली छह घंटे गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। प्रशासन ने पावर कॉर्पोरेशन को विद्युत पोलों के शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आपूर्ति बंद कर पोलों की शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। इस कटौती से आनंद नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, बिजवार व नैपालापुर फीडर की आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता संदीप गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त को भी सुबह दस से दो बजे तक इन फीडरों की बिजली गुल रहेगी।

ओवरलोडिंग की समस्या का होगा समाधान
पिसावां क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सितंबर माह से बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी। कस्बे में निर्माणाधीन नया उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेंद्र की टेस्टिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीओ व जेई ने इस उपकेंद्र का निरीक्षण किया। जेई लालजी सोनकर ने बताया कि  सितंबर माह में यह उपकेंद्र चालू हो जाएगा, जिससे यहां की ओवरलोड व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें