फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू माफिया सरोज की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
नेपालपुर के पास सरोज अवस्थी की जमीन पर अधिग्रहण का बोर्ड लगवाते तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोतवाल। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को भू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भू माफिया रमन साहनी गैंग के सक्रिय सदस्य सरोज अवस्थी की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। कोतवाली देहात स्थित इस संपत्ति के जब्तीकरण से पहले पुलिस ने डुग्गी पिटाई और एनाउंसमेंट कर संपत्ति को जब्त किया। इस दौरान कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

डीजीपी यूपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही क्राइम से अर्जित की गई संपत्तियों के जब्तीकरण की भी कार्रवाई चल रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार को डीएम विशाल भारद्वाज के आदेश पर पुलिस व अफसरों की टीम ने भू माफिया सरोज अवस्थी की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक सरोज अवस्थी भू माफिया रमन साहनी गैंग का सक्रिय सदस्य है। सरोज अवस्थी के खिलाफ गैंगेस्टर सहित 18 आपराधिक केस दर्ज हैं।
इसने अपराध, धोखाधड़ी आदि कृत्यों के जरिये लाखों की संपत्ति अर्जित की है। डीएम के आदेश से गुरुवार को इसकी संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस टीम कोतवाली देहात क्षेत्र के आदर्शनगर पहुंची। टीम में एएसपी उत्तरी डा. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, तहसीलदार अंजय यादव, शहर कोतवाली टीपी सिंह, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला सहित भारी पुलिस बल शामिल था। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने नैपालापुर व टेड़वा चिलौला स्थित जमीन, आदर्श नगर स्थित एक मकान, उसके बेटे की एक कार सहित करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

रमन व सरोज को हुई है चार साल की सजा
अपराध के जरिये करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगेस्टर, भू माफिया रमन साहनी व उसके सहयोगी सरोज अवस्थी को बुधवार को ही चार-चार साल की सजा हो गई है। एक जमीन के फर्जी बैनामे के आरोप में कोर्ट ने बुधवार को रमन साहनी व सरोज अवस्थी को चार-चार साल की सजा व पांच-पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। उसके अगले ही दिन सरोज अवस्थी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित की गई उसकी डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें