फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70.66 फीसदी ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण के प्रति अब धीरे-धीरे लोगों में उत्साह आ रहा है। यह जोश गुरुवार को देखने को मिला। 26 केंद्रों पर 70.66 फीसदी कोरोना योद्धाओं ने पहुंचकर टीकाकरण कराया। अब इनको दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को जिले के सभी सीएचसी, जिला व महिला अस्पताल समेत चार पीएसी में सुबह 10 बजे से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इस दिन फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। पुलिस, राजस्व व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करवाया। गुरुवार को 6211 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए केंद्रों पर बुलाया गया था। जिसमें 4389 योद्धाओं ने पहुंचकर पहला टीका लगवाया।
जिले में 70.66 फीसदी टीकाकरण हुआ। 1822 कोरोना योद्धा अनुपस्थित रहे। अब इन अनुपस्थित योद्धाओं का बाद में टीकाकरण किया जाएगा। इनको फिर से मैसेज भेजा जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 26 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से वैक्सीनेशन संपन्न हुआ। फ्रंटलाइन वर्करों ने अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ टीकाकरण
एलिया सीएचसी में 134, बिसवां में 176, गोंदलामऊ में 135, हरगांव में 109, कसमंडा में 146, होमगार्ड ऑफिस में 667, लहरपुर सीएचसी में 98, मछरेहटा में 133, महमूदाबाद में 91, महोली में 116, मिश्रिख में 167 लोगों को टीका लगाया गया। इसी तरह पहला में 163, परसेंडी 116, पिसावां में 135, रामपुर मथुरा में 77, रेउसा में 120, सांडा में 125, सिधौली में 69, जिला अस्पताल में 90, जिला महिला अस्पताल में 106, इस्माइलपुर में 84, तंबौर में 151, पुलिस लाइन में 243, द्वितीय वाहिनी पीएसी में 275, 11वीं वाहिनी में 315 व 27 वीं वाहिनी में 348 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें