फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली आईडी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाई जाए: सीडीओ

Thu, 12 Mar 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और फैमिली आईडी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाई जाए।
विज्ञापन

सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की प्रगति के अंतर्गत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण, क्रीड़ा संकुल में छात्रावास निर्माण, सरयू नदी किनारे रैंप व जेटी निर्माण, धार्मिक पर्यटन स्थलों पर निर्माण कार्य, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जालपा नाले का विकास कार्य, सामुदायिक पार्कों का सुंदरीकरण और मंडी स्थल पर पार्किंग निर्माण सहित संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर अंकित सभी परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से अपडेट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें