फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, किसी तरह बचकर निकली महिला; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह बचकर उसके चंगुल से निकल सकी। आरोपी मदरसे का संचालक भी है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मौलवी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में एक मदरसे के मौलवी ने झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह मौलवी के चंगुल से महिला बच सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र बांसुरा गांव का है। पीड़ित महिला के अनुसार, बांसुरा गांव  स्थित मदरसे में कुतुबुद्दीन मौलवी काफी दिनों से झाड़फूंक करता है। वह दावा करता था कि उसके झाड़फूंक से लोग ठीक हो जाते हैं। इसी बात का विश्वास करके वह 07 मार्च को ताबीज बनवाने गई थीं। 

मौलवी वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं के साथ झाड़फूंक करता रहा। बहाने से काफी समय तक बैठाए रखा। जब सभी महिलाएं चली गईं तो उसने झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौलवी के चंगुल से छूट सकी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें