फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंजप्यारों की अगुवाई में निकाली शोभायात्रा

Fri, 03 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
करतब दिखाते गतका दल के सदस्य।
विज्ञापन
सीतापुर। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती (छह जनवरी) के उपलक्ष्य पर बृहस्पतिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी गूंजती रही। पंजप्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। गतका दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तामसेनगंज स्थित गुरुद्वारा से पंजप्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में पंजप्यारों की वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु महिलाएं प्रमुख मार्गों पर झाड़ू लगाते हुए शोभायात्रा के आगे चल रही थीं। शोभायात्रा जिला महिला अस्पताल मार्ग से होते हुए लालबाग चौराहे पर पहुंची, जहां पर गतका दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाएं। इसमें तलवार बाजी, आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ना आदि करतब देखकर हर कोई रोमांचित नजर आया।
इसके बाद नगर पालिका गेट के पास नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे में समापन हुआ। शोभायात्रा में मुख्य रूप से गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरदीप सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसबीर सिंह, गुरुमीत सिंह, प्रतीम सिंह, डिंपल, अमरजीत सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें