फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जर्जर पुल से गुजर रहे भारी वाहन

Fri, 03 Jan 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में सड़कें ओवरलोड ट्रक और डंपरों की आवाजाही से उखड़ रही हैं। पुल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा नूरपुर स्थित शारदा नहर पुल पर देखने को मिला। पुल जर्जर हो गया है। मौके पर लगे सूचना बोर्ड को नजरअंदाज कर भारी वाहन लगातार पुल से गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

नूरपुर स्थित शारदा नहर पर 1971 में पुल बना था। पुल बने 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इसके स्थान पर दूसरा पुल बन रहा है। हालांंकि निर्माणाधीन दूसरे पुल का काम भी रुका पड़ा है। इसी पुल से होकर लोग रामपुर मथुरा, सेमरी, सदरपुर, थानगांव, रेउसा से होकर बहराइच तक जाते हैं।
पुल से सैकड़ों ट्रक व डंपर गिट्टी, मोरंग, बालू आदि लादकर प्रतिदिन निकलते हैं। इन वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं होती है। इससे जब कभी भी कोई हादसा होता है तो पुलिस वाहन का पता भी नहीं लगा पाती।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने पुल पर एक बोर्ड लगाकर चेतावनी भी लिखी है कि पुल 50 साल पुराना है। यह भारी वाहनों के अवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है। फिर भी भारी वाले वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं। इस मार्ग से जो ओवरलोड भारी वाहन निकल रहे हैं उनका परमिट राष्ट्रीय राजमार्ग का ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें