सीतापुर। शहर में शुक्रवार को बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ा। 25 से अधिक मोहल्लों में चार से पांच घंटे की लंबी कटौती हुई। इस दौरान इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। भीषण गर्मी में लोगों काफी परेशान रहे।
दोपहर के समय कटौती होने से कई जगहों पर पानी का संकट खड़ा हो गया। भवानीपुर उपकेंद्र व पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 25 से अधिक मोहल्लों में शुक्रवार को बिजली कटौती हुई। दिन में बिजली जाने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
उपभोक्ताओं ने बिजली अफसरों से शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद फॉल्ट सही हो सकें। इस दौरान कई जगहों पर तार टूट गए तो कहीं पर जंफर उड़ने की शिकायत रही। इससे खूबपुर, विकास नगर, पूर्णागिरि नगर, लोनियनपुरवा सहित अन्य मोहल्ले शामिल रहे।