फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को टीका लगाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किशोरों के कोविड टीकाकरण के एलान के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। पहले चरण में कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर पहली डोज दी जाएगी। जिले में चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने जाने की प्लानिंग बनाई जा रही है। विभाग शासन की गाइडलाइन आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल के किशोरों का कोविड टीकाकरण करने का दो दिन पहले ही एलान किया था। इसके बाद इस टीकाकरण को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अभी इसके बारे में शासन की तरफ से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं आई है। फिर भी तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू होना है तो विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
विभाग पहले कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही पहली डोज लगाने की तैयारी कर रहा है। किस कॉलेज में कितने विद्यार्थी पढ़ रहे है। इसकी जानकारी किस स्तर से जुटाई जाएगी। इसकी प्लानिंग की जा रही है। वहीं, शहर में पहले से चल रहे 19 सीएचसी व शहर के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण करवाने का प्लान बनाया गया है। विभाग का कहना है तैयारी पहले से की जा रही है। बस गाइडलाइन आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गई है तैयारी
किशोरों के टीकाकरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। गाइडलाइन का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है एक दो दिन में गाइडलाइन आ जाएगी।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें