फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होंगे प्रधान व सदस्य के चुनाव

Tue, 20 Oct 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों के चुनाव चार चरणों में हो सकते हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की कवायद में शासन-प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के चुनाव भी क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तर्ज पर होना लगभग तय है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह को पत्र लिखकर इस आशय के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा जिले के विकास खंडों के चरणवार वितरण में आंशिक परिवर्तन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 31 अक्तूबर तक प्रस्ताव मांगें हैं।

अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने पत्र में कहा है, कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के लिए ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना नवंबर 2015 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जनपद द्वारा क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन हेतु विकास खंडों का चरणवार ब्यौरा आयोग को उपलब्ध कराया गया था। जिनके आधार पर इन पदों के निर्वाचन संपन्न कराए जा रहे हैं।

आयोग ने इसी तर्ज पर प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। कई जनपदों ने मतदान के अनुभवों को देखते हुए विकास खंडों के चरणों में आंशिक रूप से बदलाव का अनुरोध आयोग से किया है, जिससे प्रधान व सदस्य के निर्वाचन में अधिक कुशलता से सम्पन्न करा सकें।

अपर निर्वाचन आयुक्त ने डीएम से कहा है, कि यदि आपके जनपद में भी आंशिक बदलाव की जरूरत हो तो पुलिस अधीक्षक से विचार-विमर्श कर 31 अक्तूबर तक प्रस्ताव मुहैय्या करा दें। जिसके आधार पर परिवर्तनों को आयोग के केंद्रीकृत डाटाबेस में फीड किया जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें