एक रिटायर्ड शिक्षक को बरगला कर ठगों ने उसके खाते से छह लाख रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
संदना इलाके के पश्चिम पुरवा मजरा जेनापुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक मोनईलाल ने बताया कि उसके पास 16 अक्तूबर को कुछ लोग आए थे। उन लोगों ने भूमि समतलीकरण व सबमर्सिबल बोरिंग का काम करने की बात बताई थी।
इस बीच उन लोगों ने उससे मोबाइल नंबर भी पूछ लिया था। उसने बताया कि 19 अक्तूबर को वही लोग दोबारा आए और संदना चलने को कहा। वह गाड़ी में बैठकर उनके साथ संदना गया।
जहां रास्ते में बदमाशों ने रुमाल हिलाकर उसे सम्मोहित कर लिया। जिसके बाद इलाहाबाद बैंक में विड्राल भरकर उसके खाते से छह लाख रुपये निकवा लिए और रुपये लेकर चंपत हो गए।
घर पहुंच उसने पूरी बात बताई और थाने में शिकायत की। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।