फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से सौ गांवों की गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। गुरुवार रात आई तेज आंधी व पानी के दौरान खंता फीडर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। जिससे बिसवां-मॎमूदाबाद मुख्य मार्ग पर तार टूट गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरा दिन बाधित रही, हालांकि जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

मालूम हो कि गुरुवार की शाम को बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर पड़ने वाले गांव बिजली से जगमगा रहे थे। पर गुरुवार की रात आई तेज आंधी व बारिश के चलते बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर अतरौली गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर शीशम का पेड़ गिर गया।
पेड़ हाईटेंशन लाइन के तार पर गिरने से लाइन का एक तार टूटकर सड़क के किनारे गिर गया। तार टूटने से खंता फीडर से सप्लाई 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की दोपहर विद्युत कर्मियों ने लाइन के तारों से पेड़ काटकर हटाया। इसके बाद तार जोड़कर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें