फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझ रहा जिला

Thu, 25 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसान अपनी उपज के दाम पाने को परेशान हैं। पूरा प्रदेश गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। जिले में भी बिजली किल्लत है। सरकार के मंत्री अपना भ्रष्टाचार उजागर करने वालों पर जानलेवा हमला करवा रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन सपा सरकार प्रदेश में सुशासन का राग अलाप रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को हुए प्रदर्शन में भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने सपा सरकार में कुछ इसी अंदाज में हमला बोला। नगर के पक्का तालाब पर आयोजित प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। मुख्य वक्ता अवध क्षेत्र के मंत्री राजेश मिश्रा ने कहा समूचा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है।

आमजन भाजपा की ओर बड़ी आस से देख रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार विहीन भाजपा सरकार बनानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक संगठित होकर अभी से जुटना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी, रामबक्स वर्मा, दीपू सिंह, लल्ला सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वीरेन्द्र पुरी, श्रीनरायन, प्रमोद बाजपेई, राम नरेश त्रिवेदी, राजू तिवारी, राजन खरे, गोपीनाथ टंडन, मनमोहन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें