नवजात के लिए मां का दूध अमृत की तरह होता है। इससे बच्चे को विटामिन ए की भरपूर खुराक मिलती है, जो उसकी सेहत के लिए उत्तम है। ब्लॉक कसमंडा कार्यालय के सभागार में गुरुवार को राज्य पोषण मिशन की कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीडीओ एसके सिंह ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए बच्चे का टीकाकरण आवश्यक है। कुपोषण की रोकथाम के लिए शिशुओं की साप्ताहिक जांच नजदीकी सरकारी अस्पताल में जरूर कराना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करें। सीडीपीओ चंदा खान ने बताया कि भोजन में आयोडीन नमक का उपयोग करें।
सात वर्ष तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक जरूर दिलाएं। राज्य पोषण मिशन के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी आशा बहू, एएनएन व आंगनबाणी कार्यकत्री की है। इसलिए इस कार्य में लापरवाही न बरतें। कार्यशाला में सुरक्षित प्रसव, नवजात के खान-पान व देखभाल, पोषाहार वितरण, टीकाकरण सबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस मौके पर डॉ. अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता नलकूप एसबी सिंह, निर्मला आदि मौजूद रहे।