सीतापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से गरीबों को राशन वितरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। बुधवार को टीम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को राशन दिया गया। राशन व मॉस्क पाकर गरीबों ने लॉकडाउन के दौरान मदद मिलने से टीम को धन्यवाद दिया।
अमर उजाला फाउंडेशन के साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग मिलकर लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन की शुरुआत से ही उन्हें लंच पैकेट, राशन सामग्री व सफाई किट दे रहे हैं। बुधवार को देवेंद्र नाथ मिश्र, रामचंद मिश्र, बाल विनोद चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, ऋषि प्रकाश बाजपेई, संदीप शुक्ला, नीलम वर्मा, रेनू अवस्थी, सदानंद दुबे, चेयरमैन क्रय विक्रय समिति मनोज तिवारी, श्री बिहारी जी सेवा समिति द्वारा शहर से सटे ग्राम मढ़िया व रामपुर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालो लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई।
प्रधानाध्यापिका नीलम वर्मा व प्रधानाध्यापिका रेनू अवस्थी की तरफ से गरीबों को मॉस्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।