फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर तीस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। पुलिस ने दो नामजद समेत तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है। लॉकडाउन में बैठक आदि करने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। बावजूद इसके लहरपुर कोतवाली इलाके के ग्राम नेवादा में कुछ लोग मीटिंग कर रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। पुलिस को देख कुछ लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय के मुताबिक सूचना मिली थी कि ग्राम नेवादा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर गांव के ही सिद्दीक व नफीस अपने घर के सामने लगभग 30 लोगों को जमा कर मीटिंग कर रहे हैं। पुलिस को देखकर मीटिंग में शामिल लोग मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने सिद्दीक व नफीस सहित 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें