फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को 20 बूथों पर 3891 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आठ अप्रैल को तहसील सदर प्रांगण से पोलिंग पार्टियां सुबह 10 बजे रवाना होंगी। इसके लिए गुुरुवार को परिसर की बैरिकेडिंग की गई। इसके साथ ही बूथवार पोलिंग पार्टियों की तैनाती को लेकर डिकोडिंग आदेश जारी किए गये। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी जाएगा। प्रत्येक बूथ पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए नौ अप्रैल को प्रत्याशियों के भाग्य को फैसला मतपेटियों में कैद हो जाएगा। इसके लिए 20 बूथ बनाए गये हैं। 3891 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथवार 20 पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुक्रवार को तहसील सदर प्रांगण से की जाएगी। चार पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई है। यदि कोई कार्मिक किसी कारणवश नहीं आता है तो रिजर्व से कार्मिक भेजे जाएंगे।
उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मतदाता निर्भय होकर स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें, इसके लिए प्रशासन की और से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बूथों पर डीएम विशाल भारद्वाज ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस बल मौजूद रहेगा। रवानगी स्थल तहसील सदर प्रांगण की सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही बैलेट बॉक्स रखने के लिए कक्ष संख्या-11 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां बूथवार बॉक्स रखने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले बनाए गये हैं। हर पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं।
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व से निर्वाचन क्षेत्र की सीमा में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद बैलेट बाक्स तहसील परिसर स्थित कक्ष संख्या-11 में बनाए गये स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रत्याशी या उनके द्वारा अधिकृत उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहकर निगरानी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें