फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा सांसद बनीं उत्तराखंड की सह प्रभारी

विज्ञापन
political - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
धौरहरगांव। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा को उत्तराखंड राज्य का सह प्रभारी बनाया है। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पहले उन्हें धौरहरा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनने के बाद पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सांसद रेखा अरुण वर्मा बाल एवं श्रम सलाहकार बोर्ड भारत सरकार की सदस्य व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही हैं। सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास किया है। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। उत्तराखंड में संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का पूर्ण प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें