फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी पिता-पुत्र को बीती देर रात गिरफ्तार करने गई पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वारदात का मुख्य आरोपी फरार है। पूरे दिन पुलिस मामले को दबाए रही। मंगलवार शाम को केस दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने दस नामजद समेत 20 अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अटरिया इलाके के बौनाभारी निवासी अंजनी मिश्रा करीब 15 दिन पहले कहीं जा रहे थे, इस बीच कुछ लोगों ने रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया था। इस मामले में अंजनी ने अटरिया थाने पर इलाके के शंकरपुर कलवारी गांव के निवासी निर्मल मिश्रा और उसके पिता विपिन मिश्रा और बौनाभारी गांव के देवा मिश्रा के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया था।
सोमवार देर रात अटरिया पुलिस नामजद आरोपी पिता-पुत्र विपिन और निर्मल को पकड़ने के लिए शंकरपुर कलवारी गांव गई थी, जहां पर पुलिस टीम ने विपिन मिश्रा को घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसके परिवार और आसपास के लोग हमलावर हो गए। आरोपी विपिन को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के बाद दबंगों ने टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमले में अटरिया थाने के एसएसआई दीपक पांडेय, एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह, सिपाही राजकुमार यादव, विश्वजीत, महिला आरक्षी चेतना रानी, किरन यादव घायल हो गए। दबंगों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमलाकर कर पुलिस के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इससे पहले हमलावर फरार हो गए।
इस मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने भी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में पड़ोस की दो महिलाओं समेत कुछ लोगों को चोट आनी बताई जा रही है। एसओ अटरिया अवधेश यादव ने बताया कि इस घटना में आरोपी विपिन मिश्रा, निर्मल मिश्रा, अशोक मिश्रा समेत 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
नामजद मुख्य आरोपी विपिन मिश्रा, निर्मल को छोड़कर अशोक मिश्रा समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद भी एसओ पुलिस पर हमले की बात को नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें