फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी न बता सके, एसडीएम को लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। आयुक्त वाणिज्य कर व जनपद की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस. ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद व पहला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महमूदाबाद नगर क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन को भी देखा। महमूदाबाद विकासखंड के ग्राम सेमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम से ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली संस्था की जानकारी पूछी तो पर वह नहीं बता सके। इस पर एसडीएम को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीएचसी महमूदाबाद के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने फीवर हेल्पडेस्क, कोविड हेल्पडेस्क, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कोविड अस्पताल आक्सीजन प्लांट के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। एसडीएम सुरेश कुमार से जब ऑक्सीजन प्लांट कौन संस्था लगा रही है, इसकी जानकारी पूछी तो एसडीएम स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस पर उनको फटकार लगाई।
उल्टी, दस्त, बुखार व अन्य सामान्य बीमारियों की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इनके प्रभावित मरीजों का कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती मरीजों व दवा लेने आए मरीजों से बात कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। होम आइसोलेशन मरीजों से फोन से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सरावगी टोला में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन करा चुकी महिलाओं से बात कर हाल जाना। उन महिलाओं के माध्यम से अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि एमआरपी से अधिक मूल्य पर दवाओं, मास्क सेनेटाइजर, आक्सीमीटर आदि की बिक्री न की जाए।
यदि कोई एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री करता है तो उसके विरूद्व कठोर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें