फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र आंगनबाड़ी महिलाओं पर लाठीचार्ज

Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नियमित करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय में प्रवेश कर तोड़फोड़ की कोशिश की। समझाने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों व महिलाओं में धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नियमितीकरण को लेकर 12 सितंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन जारी हैं।   मवार को जिले में आए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से प्रदर्शनकारी महिलाएं मिलना चाहती थी, लेकिन पुलिस के कड़े पहरे के कारण नहीं मिल सकीं। सोमवार शाम प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
  जहां पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पत्थरबाजी व तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें रेखा देवी, सरोजनी देवी, किरन देवी आदि महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें