फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली बिसवां पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी, नकबजनी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। जांच में तीन अपराधियों के नाम सामने आए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस का दावा है कि दबिश के दौरान पुलिस को देखकर शातिर भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने पकड़ने के लिए पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए भाग रहे आरोपी सदरपुर इलाके के सैदापुर निवासी माधव मौर्य, रेउसा इलाके के बेदौरा निवासी उमेश, सकरन के जालिमपुर निवासी आबिद अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन असलहे, 6 कारतूस, दो बाइक, 11 हजार 400 रुपये, चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। तीनों पर केस दर्जकर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें