फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस भर्ती परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी, लगेगा जैमर

Tue, 13 Feb 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही जैमर लगाया जाएगा। हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। यह निर्देश मंगलवार को डीएम अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 व 18 को होने वाली परीक्षा में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगा।
परीक्षा केंद्र के अंदर उपस्थित सभी कार्मिक परिचय पत्र को प्रदर्शित रखेंगे। अपने साथ एक पहचान पत्र अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि इस भर्ती में डिजिटल लॉक का प्रयोग किया गया है। क्योंकि एक बार लॉक हो जाने पर दोबारा अनलॉक नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। गोपनीय दस्तावेजों को निर्देशानुसार ही लॉक किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की ठीक प्रकार से चेकिंग अवश्य की जाए। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी अधिकारी निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि जो भी बायोमीट्रिक फेस फोटो लेने आए, उन कर्मचारियों के पास भी पहचान पत्र हो, लेकिन मोबाइल न हो। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बीमार हो जाता है तो उसे चिकित्सालय ले जाते समय परीक्षा संबंधी कोई भी दस्तावेज साथ न हो। बैठक में सीडीओ निधि बंसल, डिप्टी कलेक्टर पंकज सक्सेना, जिला विकास अधिकारी हरिशचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें