फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 2100 रुपये की नगदी, जेवर व एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम नरेश यादव ने बताया शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई कैलाश यादव ने टीम के साथ मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर धंधारी जंगल में घेराबंदी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनकी पहचान सोहन निवासी रसेउरा थाना रामकोट, मंजू उर्फ मनोज निवासी मिश्रापुर थाना मिश्रिख तथा मुन्नीलाल निवासी भैसेपारा थाना मिश्रिख के रूप में हुई।
पिछले दिनों चितरेहटा व दौलतपुर गांवों में हुई चोरी की घटनाएं अंजाम देने की बात स्वीकार की। यह गैंग चोरी के अलावा, राहजनी व लूट की घटनाएं भी अंजाम देता था।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरों के पास से 2100 रुपए नकद, जेवर व एक मोबाइल बरामद किया है। एसओ ने बताया सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें