फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन साल के मासूम को रौंद दिया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुलहरिया निवासी मनोज कुमार परिवार सहित इलाके के मुल्लाभीरी अपनी बहन के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे। शाम को मनोज का तीन वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था।
तभी कुतुबनगर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मार दी। आननफानन में परिवारीजनों ने बालक को घायल अवस्था मे एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही बालक की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पिता मनोज की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें