फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक चोरी कर ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 14 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नबीनगर स्थित शिवाला चौराहा के पास रविवार देर रात बाइक चोरी का प्रयास किया गया। चौकीदार की सतर्कता से पुलिस ने पीछाकर एक चोर को बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

नबीनगर निवासी कमल शुक्ला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनकी लाइब्रेरी के पास एक बाइक खड़ी थी। दो अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले जाने लगे। चौकीदार द्वारा इसकी जानकारी देने पर कमल शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामबाग के पास एक चोर को बाइक सहित दबोच लिया, वहीं दूसरा चोर भागने में सफल रहा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बाइक बरामद करने के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें