फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। टंडासालार मोहल्ला निवासी युवक ने बागवानीटोला निवासी शाहरुख, अबरार, नसरीन, मतीउल्ला पर कोर्ट के आदेश पर शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार बीते 18 नवंबर 25 को वह परिवार सहित शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर उनकी वृद्ध मां और 17 वर्षीय पुत्री मौजूद थी। आरोपी उनके घर घुसे और पुत्री का अपहरण कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने घर में रखा 50 हजार रुपया व जेवरात भी उठा लिया। पीड़ित की मां ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें