फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ मिनट में पहुंची पुलिस, युवक की बचाई जान

Thu, 13 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट करने वाले 21 वर्षीय युवक की पिसावां पुलिस ने आठ मिनट में मौके पर पहुंचकर जान बचा ली। मेटा की ओर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को भेजे गए अलर्ट के आधार पर पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और तत्काल उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कप्सा खानपुर निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट डाली थी। अलर्ट मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और करीब आठ मिनट में युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक की हालत गंभीर थी। उसने कीटनाशक पी लिया था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई।
पुलिस के अनुसार, युवक ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था। कुछ समय से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था और आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय रहते उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें