फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना में कार पोल से टकराई। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। संदना के मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को टक्कर मार दी। हादसे में पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार भरौना गांव के पास रात करीब 1 बजे मिश्रिख की ओर से आ रही एक वैगनार कार वाहन संख्या यूपी 32 एफ के 5171 अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से सिधौली से सरवा पावर हाउस जाने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पूरे इलाके में रात भर बिजली न आने से लोगों को गर्मी में काफी परेशानी उठाना पड़ी। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे तक फाल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें